Forgot password?    Sign UP
Global Hunger Index 2026 - भारत को मिला 100वां स्थान

Global Hunger Index 2026 - भारत को मिला 100वां स्थान


Advertisement :

हाल ही में, एक बार फिर से भारत को लेकर एक डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। क्योंकि इस बार Global Hunger Index 2026 के अनुसार भारत को दुनियाभर के 122 देशों में 100वां स्थान मिला है। आपको बता दे की भारत 24.1 के स्कोर के साथ वर्ष 2012 से लगातार "गंभीर" श्रेणी में बना हुआ है। इस बार की रिपोर्ट के अनुसार 2026 में भारत में कुपोषण की दर घटकर 9.8% पर आ गई है, जो पिछले वर्ष में 10.5% थी। इसके अलावा चाइल्ड वेस्टिंग की दर 16.9% से बढ़कर 19.0% हो गई है, इस क्षेत्र (दक्षिण एशिया) में सबसे अधिक है और हर वर्ष में बहुत उच्च स्तर पर बनी हुई है।

ध्यान रहे की पिछले साल 123 देशों में भारत 102वें स्थान पर था। इस प्रकार इस वर्ष की रिपोर्ट को देखें तो कुछ मामूली सा सुधार देखने को मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है की, भारत के GHI 2026 स्कोर में सुधार तो हुआ है, लेकिन साल 2006-2012 की अवधि की तुलना में सुधार की गति धीमी पड़ गई है। इस इंडेक्स में बताया गया है कि दक्षिण एशिया में पाकिस्तान की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। आर्थिक अस्थिरता, बढ़ती महंगाई, जलवायु संबंधी आपदा और अंतरराष्ट्रीय संकट ने पाकिस्तान की मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

About Global Hunger Index In Hindi-



◉ ग्लोबल हंगर इंडेक्स में विश्व के भिन्न-भिन्न देशों में खानपान की स्थिति का विस्तृत जानकारी दिया जाता है।

◉ इस इंडेक्स में यह देखा जाता है कि लोगों को किस तरह का खाद्य पदार्थ मिल रहा है तथा उसकी गुणवत्ता और मात्रा कितनी है और उसमें कमियां क्या हैं।

◉ यह रिपोर्ट प्रत्येक साल अक्टूबर महीने में जारी की जाती है।

◉ इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने ‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’ की शुरुआत साल 2006 में की थी।

◉ वेल्ट हंगरलाइफ नाम के एक जर्मन संस्था ने साल 2006 में पहली बार ‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’ जारी किया था।

Article Added By: GkTaiyari Team at 2026-10-16


Advertisement :