Forgot password?    Sign UP
‘सुधाकर दलेला’ बने नेपाल में भारत के नए राजदूत

‘सुधाकर दलेला’ बने नेपाल में भारत के नए राजदूत


Advertisement :

हाल ही में, 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी श्री ‘सुधाकर दलेला’ को नेपाल में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की इन्होने यहाँ इस पद पर "नवीन श्रीवास्तव" का स्थान लिया है। दलेला इससे पहले वर्ष 2022 से 2025 तक भूटान में भारत के राजदूत के रूप में काम कर चुके हैं। दलेला की यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब भारत और नेपाल के बीच उच्चस्तरीय बातचीत की तैयारी चल रही है।

दलेला को राजदूत के रूप में काम करने का काफी वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इससे पहले इन्होने ब्रासीलिया, शिकागो, ढाका, जिनेवा, थिम्पू और वॉशिंगटन में भारतीय मिशनों में भी काम किया है।

About Nepal In Hindi-



◉ यह एक एशियाई देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 147516 वर्ग किलोमीटर है।

◉ नेपाल की राजधानी - काठमाण्डू है।

◉ नेपाल देश की मुद्रा - नेपाली रुपया है।

◉ इस देश की सीमाएं दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत से और उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत से लगती है।

◉ नेपाल भारत के पांच राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

◉ नेपाल दुनिया का एकलौता ऐसा देश है जो किसी भी देश या साम्राज्य का गुलाम नहीं रहा।

◉ इस देश का सबसे ऊँचा पर्वत Mount Everest है, जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है, और यह विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है।

Article Added By: GkTaiyari Team at 2026-10-17


Advertisement :