Forgot password?    Sign UP
Asia Power Index 2026 - भारत को मिला तीसरा स्थान

Asia Power Index 2026 - भारत को मिला तीसरा स्थान


Advertisement :

2026-11-27 : हाल ही में, लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स 2026 (Asia Power Index 2026) ने एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची जारी की है, जिसमें उसने फिर से एक बार भारत को तीसरे नंबर पर रखा है। आपको बता दे की पिछले वर्ष भी भारत को यहीं स्थान मिला था। इस बार की जारी यह रिपोर्ट बताती है की, 2026 में भारत का रीजनल प्रभाव बढ़ा है। इसमें कूटनीतिक स्थिति, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में सुधार का योगदान रहा है।

इस Asia Power Index 2026 में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। यहाँ अमेरिका का स्कोर 78.9 और चीन का 73.6 है। इसके अलावा भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है। ध्यान रहे की भारत और चीन के बीच शक्ति का अंतर अब इंडेक्स शुरू होने (2018) के बाद सबसे कम रह गया है।

Asia Power Index 2026 Top 5 Countries & Score-



1. अमेरिका (78.9)

2. चीन (73.6)

3. भारत (40.5)

4. जापान (38.6)

5. रूस (32.2)

Asia Power Index के बारें में-



● लोवी इंस्टीट्यूट वर्ष 2018 से यह रिपोर्ट प्रतिवर्ष जारी करता है।

● इस रिपोर्ट में 27 देशों और क्षेत्रों का मूल्यांकन 131 संकेतकों के आधार पर किया जाता है।

● इस रिपोर्ट में आर्थिक और सैन्य क्षमता, कूटनीति, रक्षा साझेदारियां और सांस्कृतिक प्रभाव इत्यादि को शामिल किया जाता है।

Provide Comments :


Advertisement :