Forgot password?    Sign UP
‘कार्तिक मुरलीधरन’ बने ADB के नए मुख्य अर्थशास्त्री

‘कार्तिक मुरलीधरन’ बने ADB के नए मुख्य अर्थशास्त्री


Advertisement :

2026-11-27 : हाल ही में, एशियाई विकास बैंक (ADB) ने कार्तिक मुरलीधरन को अपना नया मुख्य अर्थशास्त्री और आर्थिक अनुसंधान एवं विकास प्रभाव विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया है। आपको बता दे की मुरलीधरन इस समय कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो में टाटा चांसलर प्रोफेसर ऑफ इकोनॉमिक्स हैं। और यहाँ वह अपनी नई भूमिका में ADB के आर्थिक अनुसंधान और विकास प्रभाव विभाग के महानिदेशक के रूप में भी काम करेंगे। इन्होने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और स्नातक की डिग्री हासिल की है। और उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री भी हासिल की है।

About Asian Development Bank In Hindi-



◉ यह 19 दिसंबर 1966 को स्थापित एक क्षेत्रीय विकास बैंक है।

◉ इस बैंक का मुख्यालय फ़िलीपीन्स, मनीला के मांडलयुंग शहर में स्थित ऑर्टिगस सेंटर में है।

◉ वर्तमान समय में इस बैंक के 68 मेम्बर देश है।

◉ इसका उद्देश्य सदस्य देशों को गरीबी से निपटने में मदद करना है।

◉ इस बैंक की अध्यक्षता हमेशा जापानी को दी जाती है जबकि इसके 3 डिप्टी चेयरमैन का पद किसी अमेरिका, यूरोप और एशिया के नागरिक को दिया जाता है।

◉ भारत ने वर्ष 1986 में पहली बार ADB की साधारण पूंजीगत संसाधनों से उधार लेना शुरू किया था।

Provide Comments :


Advertisement :