Forgot password?    Sign UP
पुरे भारत में National Milk Day 2026 मनाया गया

पुरे भारत में National Milk Day 2026 मनाया गया


Advertisement :

2026-11-27 : हाल ही में, 26 नवम्बर के दिन डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती पर समस्त भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की डॉ. वर्गीज कुरियन जिन्हें भारत में श्वेत क्रांति का जनक कहा जाता है उनका जन्म 26 नवंबर को हुआ था। ध्यान दे की यह दिन भारतीय डेयरी एसोसिएशन (IDA) ने साल 2014 में पहली बार मनाने की पहल की थी।

Benefits Of Milk In Hindi-



◉ दूध हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है।

◉ दूध में कई पोषक तत्व होने के साथ ही विटामिन A, विटामिन D, विटामिन B12, आयरन, कैल्शियम, मैगनिशियम, जिंक, फॉसफोरस, ऑयोडीन, पोटेशियम, फोलेट्स, प्रोटीन आदि तत्व पाए जाते हैं।

◉ साथ ही दूध हमारे शरीर के तमाम रोगों को भी नष्ट करता है।

◉ दूध हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करता है।

Short Biography Of Dr. Verghese Kurien In Hindi-



◉ वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर 1921 को कोझिकोड, केरल में हुआ था।

◉ वे एक प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक उद्यमी थे और आज भी दुनिया के सबसे बड़े कृषि विकास कार्यक्रम “ऑपरेशन फ्लड” के लिए प्रसिद्ध हैं।

◉ उन्हें भारत में “श्वेत क्रांति के जनक” के रूप में भी जाना जाता है।

◉ उन्होंने करीब 30 संस्थानों की स्थापना की जो विभिन्न किसानों और श्रमिकों द्वारा चलाए जाते हैं। कुरियन ने अमूल ब्रांड की स्थापना एवं सफलता में अहम भूमिका निभाई।

◉ उन्हें साल 1963 में ‘रेमन मैग्सेसे’ पुरस्कार और साल 1989 में ‘विश्व खाद्य’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

◉ उन्हें भारत सरकार द्वारा साल 1965 में पद्म श्री, साल 1966 में पद्म भूषण और साल 1999 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

◉ उन्होंने देश को दूध की कमी से निकालकर विश्व का सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक बनाया।

Provide Comments :


Advertisement :