‘राहुल मदान’ बने IBBI के नए अध्यक्ष
2026-11-27 : हाल ही में, राहुल मदान को भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दे की राहुल यहाँ इस पद पर जयंती प्रसाद का स्थान लेंगे, जो पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। राहुल चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट और योग्य दिवाला पेशेवर हैं। और आईबीबीआई में आने से पहले वह छह वर्ष से अधिक समय तक भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की भारतीय दिवाला पेशेवर संस्था, IIIPI, के प्रबंध निदेशक रहे।
All About IBBI In Hindi-
◉ भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड की स्थापना 01 अक्टूबर 2016 को हुई थी।
◉ यह दिवाला पेशेवरों, दिवाला पेशेवर एजेंसियों और दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के तहत सूचना उपयोगिताओं के कामकाज को विनियमित करती है।
◉ इस संस्था को नए कानून के तहत, कर्मचारियों, लेनदारों और शेयरधारकों को बैंक ऋण की अदायगी के सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया डिफ़ॉल्ट के रूप में प्रक्रिया समापन आरंभ करने का अधिकार है।
◉ IBBI Full Form - Insolvency and Bankruptcy Board of India.